News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

मोबाइल छीन फरार होने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
मोबाइल छीन फरार होने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/27/2025



देहरादून-:  थाना नेहरुकोलोनी अंतर्गत डीकैथलोन के पास सीक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर फरार हुए मोटर साईकल सवार एक युवक को पुलिस ने कल मंगलवार को बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पूर्व में नशा तस्करी व चोरी में जेल जा चुका है 


वादी शूरवीर सिंह रावत पुत्र धर्म सिंह रावत निवासी- सुमन विहार ऋषिकेश, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी थी कि डीकैथलोन के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा उनके हाथ से उनका मोबाइल छीन लिया। थाना नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा धारा 304(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। 


पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को जांचा व सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित की व घटना के बारे में जानकारी हासिल करने को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।  साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।


पुलिस टीम द्वारा मामले में लगातार छानबीन करते हुए कल मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से एक अभियुक्त मोहम्मद राशिद(29) पुत्र शाहिद अहमद निवासी कश्मीरी कॉलोनी ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून को वादी से छीने गये स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूके 07-एफडी-0116 को भी सीज किया है।


 पूछताछ के दौरान अभियुक्त के पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी तथा वाहन चोरी के अभियोगो में जेल जाने की जानकारी हुई है।



Comments
comment
date
latest news
बंद घर मे ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

बंद घर मे ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार