News :
भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट महिला के अपहरण के प्रयास में 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, 4 साथियों की तलाश जारी पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश* उत्तराखंड के 1.50 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा नशा विरोधी संदेश उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, व्यास घाटी से हेमकुंड साहिब तक बिछी बर्फ की चादर दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार के लिए 9.60 लाख रुपये जारी* हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, घांघरिया चौकी प्रभारी जवानो संग बर्फ हटाने में जुटे पुलिस तो सुन भी लेती हैं पर आप कब सुनोगे! 26 और 27 सितंबर को ख़राब मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम हिस्से में रेड अलर्ट पिथौरागढ़ में एफएसएसओ अधिकारियों का दो माह का फील्ड प्रशिक्षण शुरू

पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चलाई गोली, 1 युवक पिस्तौल संग गिरफ्तार

  • Share
पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चलाई गोली, 1 युवक पिस्तौल संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/22/2026


देहरादून-: बीती 19 जुलाई को स्वास्तिक कैफे निकट दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के पास एक युवक पर दो युवकों ने की फायरिंग मामले में पुलिस ने 1 युवक को पिस्तौल व 3जिंदा कारतूस संग गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में वादी का दोस्त हुआ करता था किंतु दोनो के बीच डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन के चलते दोनो में विवाद हो गया था।



बीती 19 जुलाई को वादी सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर झबरेडा हरिद्वार द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी कि दिनांक 19 जुलाई को स्वास्तिक कैफे निकट दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर के बाहर शुभम व युवराज द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर की गई।  वादी की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मामले में धारा-109(1)/352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। 


अभियुक्तो की धरपकड को गठित पुलिस टिया द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना से जुड़ी जानकारियां एकत्रित करते हुए घटना में नामजद अभियुक्तों की तलाश हेतु मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया।


पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्तों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गयी।  पुलिस द्वारा किये गये अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल मंगलवार को

 पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त शुभम पंवार(27) पुत्र रविन्द्र पंवार निवासी ग्राम डेलना, थाना झबरेडा, जिला हरिद्वार को चन्द्रबनी चौक से चन्द्रबनी की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किये है।


अभियुक्त द्वारा बताया वादी के साथ उसका डेढ़ लाख रुपये की धनराशि का लेन देन था। दोनों पूर्व में काफी अच्छे मित्र थे, लेकिन पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते दोनों के संबंध खराब हो गए। इस कारण दोनों एक-दूसरे को बदनाम करते रहते थे।  अभियुक्त द्वारा कई बार वादी से मिलकर विवाद सुलझाने की बात कही, लेकिन वादी, अभियुक्त से मुलाकात नहीं कर रहा था।  घटना वाली रात को अभियुक्त को जानकारी मिली की वादी अभियुक्त के किसी दोस्त के पीजी हॉस्टल के पास रुका है। इस पर अभियुक्त अपने घर से प्रकरण समाप्त करने के उद्देश्य से वादी के पास पहुंचा और बातचीत के दौरान झगड़ा हो जाने पर अभियुक्त द्वारा अपने पास पहले से रखी पिस्टल से वादी पर फायर कर दिया, किन्तु आस पास मौजूद लोगों के बीच बचाव करने पर वादी को गोली नहीं लगी, जिसके पश्चात अभियुक्त मौके से फरार हो गया।


Comments
comment
date
latest news
19 अप्रैल को होंगे उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव

19 अप्रैल को होंगे उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव