News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/09/2025


सेलाकुई-: मालिक ने अपनी गाय की देखभाल को जिस युवक को काम पर रखा उसी युवक ने अपने मालिक के ही नाबालिक पुत्र से दुष्कर्म कर दिया और यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया है।

कल रविवार को सेलाकुई निवासी एक पीड़ित द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके द्वारा अपनी गाय की देखभाल के लिए जितेन्द्र कुमार(24) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अमखेड़ा जलालपुर पोस्ट भदेंग कंज बिरलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश को नौकरी पर रखा था। अभियुक्त जितेंद्र कुमार उनके घर पर रहकर ही उनकी गाय की देखभाल करता था।  वादी की तहरीर के अनुसार अभियुक्त द्वारा उनके नाबालिक पुत्र को  अपने साथ गौशाला मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।
अभियुक्त की तहरीर पर पुलिस ने मामले में धारा 115/351(2)/352 बीएनएस व 5(ड)/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

मामला नाबालिक से जुड़ा होने के चलते पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की जानकारी जुटाई गई व उसकी धरपकड़ को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। जिस दौरान आज सोमवार को पुलिस द्वारा अभियुक्त जितेंद्र को सेलाकुई से ही गिरफ्तार किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
कांग्रेस की दिल्ली प्रेस वार्ता को धामी ने बताया प्रदेश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य

कांग्रेस की दिल्ली प्रेस वार्ता को धामी ने बताया प्रदेश की छवि धूमिल करने वाला कृत्य