News :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी,बुजुर्ग दंपत्ति व घरेलू सहायिका की हत्या सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन बद्रीनाथ में पुलिस बनी श्रद्धालुओं की मददगार, खोए मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड लौटाए युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार

*डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज*

  • Share
*डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज*

shikhrokiawaaz.com

08/06/2026


देहरादून: जनपद देहरादून में नाश तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डोईवाला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्यवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को लच्छीवाला फ्लाईओवर, डोईवाला के पास नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक रोहित करमाली उर्फ मलिंगा (20 वर्ष) निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। उसने यह गांजा एक स्थानीय तस्कर से कम कीमत में खरीदा था और इसे अन्य नशा करने वालों को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य मामलों सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

दून पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं नशे का कारोबार हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Comments
comment
date
latest news
आस्था का महापर्व: सुबह 08 बजे खुल गए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उत्साह चरम पर*

आस्था का महापर्व: सुबह 08 बजे खुल गए श्री केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उत्साह चरम पर*