News :
सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट

गाय के बछड़े को लेकर हुए विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान

  • Share
गाय के बछड़े को लेकर हुए विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान

shikhrokiawaaz.com

11/08/2024


यमकेश्वर-: गाय के बछड़े को लेकर दो भाईयों के बीच हुए विवाद में कलयुगी छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

कल गुरुवार को थाना यमकेश्वर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ग्राम पंचूर में दो भाइयों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष यमकेश्वर पुलिस टीम के साथ ग्राम पंचूर में स्थित प्रभा देवी के घर पर पहुँचे, जहाँ पर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि प्रभा देवी के दो पुत्रों का गाय की बछिया को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसमें प्रभा देवी के बड़े पुत्र रविन्द्र मोहन के द्वारा बाँस के डण्डे से पीट-पीट कर अपने बड़े भाई राकेश मोहन(46) की हत्या कर दी।
 यमकेश्वर पुलिस द्वारा तुरंत घर मे छिपे हत्यारोपी रविन्द्र मोहन(42) को गिरफ्तार कर लिया व मौके पर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायतनामा कर सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर लिया। मृतक की माता द्वारा अपने अभियुक्त पुत्र के खिलाफ थाना यमकेश्वर में धारा धारा-103(1) बी0एन0एस0 में मुकदमा दर्ज करवाया गया था,अभियुक्त को पुलिस ने आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
Comments
comment
date
latest news
पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चलाई गोली, 1 युवक पिस्तौल संग गिरफ्तार

पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक ने दूसरे पर चलाई गोली, 1 युवक पिस्तौल संग गिरफ्तार