News :
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में देवभूमि की सानिया व पार्थ ने जीता रजत 8.73 ग्राम एमडीएमए संग 2 तस्कर गिरफ्तार चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले रही कांस्टेबल जसवंती को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई खुद की गाड़ी का टूटा शीश तो डांट के डर से चुराया किसी और का ई रिक्शा सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की तार चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार *सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम: गणेश जोशी* पुलिस लाईन ने दून पुलिस ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को यादगार विदाई यूटीईटी परीक्षा में अपने स्थान पर मुन्नाभाई बिठाने वाला युवक गिरफ्तार मेरी धरती पहाड़, मेरा हौसला बेमिसाल

चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ

  • Share
चमोली पुल पर जिंदगी और मौत के बीच था युवक, पुलिस ने समय रहते थामा हाथ

shikhrokiawaaz.com

09/30/2026


चमोली: चमोली पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस का काम केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि मुश्किल की घड़ी में जिंदगी को थामना भी है। जब एक युवक जिंदगी और मौत के बीच खड़ा था, तब पुलिसकर्मियों ने उसे अपराधी की तरह नहीं, बल्कि एक परेशान इंसान की तरह देखा और उसका हाथ थाम लिया।चमोली पुल की रेलिंग पर चढ़ा था युवक नीचे थी अलकनंदा की गहराई, तभी पुलिस ने  हाथ थाम कर युवक की जिंदगी बचाई।
जानकारी के अनुसार कल शाम चमोली पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान चमोली पुल पर एक युवक रेलिंग पर चढ़कर नीचे बह रही अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था।

जिंदगी और मौत के बीच बस कुछ पल का फासला था। पुलिस ने युवक को देखते ही स्थिति की गंभीरता को समझा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने बिना पल गंवाए तत्काल कार्रवाई की। हमराह कांस्टेबल मुकेश सैलानी एवं पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से युवक को समय रहते पकड़ लिया गया और उसे नदी में छलांग लगाने से रोकते हुए सकुशल बचा लिया गया।

युवक को थाने लाकर शांतिपूर्वक समझाया-बुझाया गया। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी से हुए विवाद के कारण वह बेहद परेशान था और आवेश में आकर अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठाने जा रहा था।

पुलिस ने युवक को समझाया कि मुश्किलें जिंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन जिंदगी खुद खत्म करने का रास्ता नहीं। इसके बाद उसके परिजनों को थाने बुलाकर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
Comments
comment
date
latest news
जवाड़ी बाईपास मार्ग पर पहाड़ी दरकने से यातायात हुआ अवरुद्ध

जवाड़ी बाईपास मार्ग पर पहाड़ी दरकने से यातायात हुआ अवरुद्ध