News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

युवक-युवती की पत्थरो से कुचलकर निर्मम हत्या

  • Share
युवक-युवती की पत्थरो से कुचलकर निर्मम हत्या

shikhrokiawaaz.com

02/12/2026


हल्द्वानी-: उत्तराखंड़ में एक के बाद एक घटित होते सनसनीखेज अपराध थमने का नाम नही ले रहे है। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में कल हुई हत्या के बाद आज नैनीताल जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी परिसर में डबल मर्डर हो जाने से सनसनी फैल गयी।

आज गुरुवार सुबह हल्द्वानी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी परिसर में पुलिस को एक युवक-युवती की निर्मम हत्या हो गयी है। दोनो  के चेहरे पत्थरो से बुरी तरह कुचला गया है जिससे उनकी पहचान नही हो पाई है। मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को शव की जांच में दोनो के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये है व पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायज़ा लिया जा रहा है। वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

उत्तराखंड़ में एक के बाद एक होती आपराधिक घटनाओं से प्रदेश में पुलिस द्वारा बनाई गई मजबूत कानून व्यवस्था के दावे झूठे साबित होते दिख रहे है। अपराधियो के हौसले बुलंद है जो पुलिस राज ने ही बड़ी-बड़ी घटनाओ को बेखौफ अंजाम दे रहे है। उत्तराखंड़ में बीते दिनों से हो रही आपराधिक घटनाओ के चलते पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए है।
Comments
comment
date
latest news
पीजी,हॉस्टल संचालको की जिम्मेदारी होगी कि उनके यहां रहने वाले हर छात्र का करवाये सत्यापन: कप्तान

पीजी,हॉस्टल संचालको की जिम्मेदारी होगी कि उनके यहां रहने वाले हर छात्र का करवाये सत्यापन: कप्तान