News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

योग.....

  • Share
योग.....

shikhrokiawaaz.com

06/21/2026


अर्जुन सिंह भण्डारी

शरीर एक मंदिर है,
खुद के लिए इसको स्वस्थ रखने का मंत्र योग है,
समर्पण से शरीर का रोग दूर रहे,
हर एक आसान में विकार दूर करने की क्षमता है।।

भारत की ही देन है आज विश्व को योग,
84 योगासन में हर मुश्किल का हल है,
धैर्यता, संयमता व संतुलन का मेल योग ही सिखाता है,
भारत की पौराणिकता का परिचय ही योग है।।

भारत आज विश्व गुरू बनने की राह पर है,
पर उससे पहले योग गुरु बन भारत का वर्चस्व दिखाया है,
प्रभात की पहली किरण को प्रणाम करने की विधा बताता सांझ के ढलते सूरज को विदा करने की कला बताता है,
योग शब्द ही 'जोड़ना' है,
जहां व्यक्तिगत चेतना का ब्रह्मांडीय चेतना में मिलन कराना योग का सार है।।


खुद के लिए वक़्त निकालने में कितना ही समय लगता है,
जिंदगी की भागदौड़ में थोड़ा थमना योग सिखाता है,
हमारे आज की कोशिश से भविष्य में बदलाव की नींव रखता है,
यूहीं नही भारत ने 'योग फ़ॉर हेल्थी एजिंग' का सार समझा रहा है।।
Comments
comment
date
latest news
नशे के खिलाफ डीएम हुए सख्त, नशा बेचने वालों पर 'ऑन द स्पॉट' मुकदमा का आदेश

नशे के खिलाफ डीएम हुए सख्त, नशा बेचने वालों पर 'ऑन द स्पॉट' मुकदमा का आदेश