News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए करता है प्रेरित

  • Share
विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए करता है प्रेरित

shikhrokiawaaz.com

06/05/2024

भारतवर्ष के साथ ही पूरी दुनिया मे आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए पर्यावरण को बचाना जरूरी हो गया है,हर साल विश्व मे 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।जितना योगदान प्रकृति ने मनुष्य को आगे बढ़ाने में दिया है,काश मनुष्य भी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदरियाँ निभा पाता।
वर्तमान समय मे होने वाले प्रदूषण से बहुत समस्याएं बढ़ी है,पर्यावरण प्रदूषण से निजात पाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने-अपने स्तर पर प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए तमाम कोशिशें की है,परन्तु ये कोशिशें भी प्रदूषण के आगे धड़ाम होती नजर आती है।
पर्यावरण प्रदूषण ने मानव सभ्यता की तमाम गतिविधियों और विकास पर जो असर पिछले तीन दशकों में डाला है, उसका असर कितने दशकों तक बना रहेगा,यह कहना मुश्किल है।
हर साल गर्मी आते ही जंगल आग से धधकने लगते है,इससे पर्यावरण को हर साल नुकसान होता है, इसी प्रकार नदी में चलने वाले वाहन के अपशिष्टों एवं उनके ऱासायनिक रिसाव आदि का जल में मिलकर नदियों को दूषित करते है,सरकार द्वारा समय-समय पर नदियां साफ करने का अभियान चलाया है,इसके बावजूद भी नदियों के वही हाल है।
पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल5 जून को मनाने का एलान किया था,और यह जरूरी भी था,पर अब सवाल उठता है कि क्या हर व्यक्ति इस दिन अपनी जिम्मेदारी निभाता है?
प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम इस वर्ष "भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता" है।इस थीम का फोकस 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है।
विश्व पर्यावरण दिवस हमें पृथ्वी को संजोए रखने व इसे पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए प्रेरित करता है।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार