News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिसकर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

  • Share
पुलिसकर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का किया गया आयोजन

shikhrokiawaaz.com

10/22/2024


चमोली:जनपद के पुलिसकर्मियों की तनाव भरी दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के निर्देशन में आज मंगलवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजित कार्यशाला में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता चम्बा राणा द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया, उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनाव प्रबंधन हेतु व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होने बताया की पुलिस कर्मियों का काम अत्यधिक तनावपूर्ण होता है, और उन्हें मानसिक स्वस्थता का ख्याल रखना अनिवार्य है,उन्होंने योगा और मेडिटेशन द्वारा मानसिक तनाव को दूर करने के विभिन्न तरीकों पर जोर दिया। उन्होने बताया कि नियमित रूप से योग और ध्यान करने से मानसिक तनाव में कमी आती है और तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
उनके द्वारा साधारण योग आसनों और ध्यान के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी, व उन्होंने पुलिस कर्मियों की तनाव भरी दिनचर्या और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रभावी तनाव प्रबंधन के लिए अपने सुझाव दिए।
मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता राणा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले कारकों का विश्लेषण करना भी आवश्यक है, उन्होंने यह सुझाव दिया कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या चिंता महसूस कर रहा है, तो उसे किसी मनोवैज्ञानिक या परामर्शदाता से सलाह लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ध्यान से पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है।
उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों का काम से संबंधित तनाव, काम के बोझ व अनियमित दिनचर्या के बीच मानसिक स्थिरता को बनाए रखने के उपायों पर चर्चा करना तथा तनावमुक्त रहने के लिए व्यावहारिक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
Comments
comment
date
latest news
रेस्टोरेंट में लोगो को पिला रहा थे शराब, 2 रेस्टोरेंट संचालक और 18 शराब पीने वाले गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में लोगो को पिला रहा थे शराब, 2 रेस्टोरेंट संचालक और 18 शराब पीने वाले गिरफ्तार