News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने भारतीय परिधान साड़ी में किया प्रतिभाग

  • Share
‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने भारतीय परिधान साड़ी में किया प्रतिभाग

shikhrokiawaaz.com

03/08/2026


देहरादून: मैराथन का नाम सुनते ही रिलैक्स्ड और जिम वियर पहने लोग मैराथन में प्रतिभाग करते ध्यान में आते है। लेकिन अगर मैराथन में महिलाए साड़ी में भाग लेती नज़र आए तो ? 
जी हाँ आज 08 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड में किया गया। 
पारम्परिक भारतीय परिधान साड़ी में आयोजित इस विशेष मैराथन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए उत्साह और ऊर्जा का परिचय दिया।

मैराथन का शुभारम्भ नारी निकेतन चौराहा, दून विश्वविद्यालय रोड से किया गया, जो आगे दून विश्वविद्यालय मार्ग पर 02 किलोमीटर तथा 03 किलोमीटर की दूरी पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में दौड़ लगाकर समाज में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सक्रियता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गीता खन्ना, अध्यक्ष, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी संस्कृति और परम्पराओं को संजोते हुए हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं।
मैराथन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, राजकीय नारी निकेतन तथा राजकीय बाल देखरेख संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिकों के साथ-साथ निदेशालय महिला कल्याण के अधिकारियों/कार्मिकों तथा आम जनमानस की महिलाओं ने भी स्वेच्छा से प्रतिभाग किया। कुल 70 से अधिक महिलाओं ने इस मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान नविता, द्वितीय स्थान रेखा चौहान तथा तृतीय स्थान  मीनू तड़ियाल ने प्राप्त किया। वहीं 03 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीता बहुगुणा, द्वितीय स्थान रियांका तथा तृतीय स्थान ऋतु ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रतिभाग करने वाली महिला मानेश्वरी को भी उनके उत्साह एवं प्रेरणादायी सहभागिता के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि महिलाएं अपनी परम्पराओं और संस्कृति को संजोते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही व्यस्त जीवनशैली के बीच महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर परिवार, समाज और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून मीना बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निदेशालय महिला कल्याण से उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी राजीव नयन, विधि अधिकारी समीक्षा शर्मा, कार्यक्रम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, राजकीय नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा,  मधु, पूजा सहित अन्य अधिकारी/कार्मिक एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।



Comments
comment
date
latest news
कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने का मिला मेल, डॉग व बम स्क्वाड ने की चेकिंग

कैलाश अस्पताल को बम से उड़ाने का मिला मेल, डॉग व बम स्क्वाड ने की चेकिंग