News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

सरकारी प्रोजेक्ट के तार व केबल चुराने वाली महिला गिरफ्तार

  • Share
सरकारी प्रोजेक्ट के तार व केबल चुराने वाली महिला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/20/2024


देहरादून-: राजपुर रोड में सड़क किनारे पड़ी सरकारी प्रोजेक्ट की डेढ़ लाख रुपये की तार व केबल को चुराने वाली एक महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 राजपुर रोड में चल रहे सरकारी प्रोजेक्ट को पूरा कर रही एडीबी प्रोजेक्ट के इंजीनियर अनूप कुमार तिवारी द्वारा कल गुरुवार को थाना राजपुर में राजपुर रोड में सड़क किनारे रखे उनके प्रोजेक्ट के लाखों रुपए के सरकारी तार व केबल चुराने की शिकायत दर्ज करवाई। लाखो के तार,केबल चोरी के मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली व सीसीटीवी से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये के सम्बन्ध में मुखबिरी जानकारी एकत्रित की व पूर्व में इस प्रकार की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी की गयी व लगभग 60 से अधिक कबाडियों से भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ की गयी। 

जांच कर क्रम में आज शुक्रवार को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर काठ बगला पुल के पास से एक अभियुक्ता लक्ष्मी(28)
पत्नी सुरेंद्र निवासी काठ बंगला बस्ती थाना राजपुर देहरादून को उक्त चोरी किए गए लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के
वायर 4 सी-120 स्कुवेर व केबल 120 आईटी केबल के साथ गिरफ्तार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया अभ्यास, महत्वपूर्ण स्थानों पर की चेकिंग

दून पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया अभ्यास, महत्वपूर्ण स्थानों पर की चेकिंग