
डोईवाला-: डोईवाला पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत चलाये चेकिंग अभियान में कल रविवार को एक महिला को 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कल रविवार को क्षेत्रान्तर्गत चलाये चेकिंग अभियान में केशवपुरी बस्ती डोईवाला से एक अभियुक्ता सुलेखा(40) पत्नी दिनेश साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कोवाली डोईवाला को 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-340/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।


