News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

प्रताड़ना के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट से खुला राज; पति गिरफ्तार*

  • Share
प्रताड़ना के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट से खुला राज; पति गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

06/27/2026


देहरादून: थाना रायवाला क्षेत्र में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दून पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक ग्राम मटई थाना नन्दानगर चमोली निवासी जयबीर सिंह ने थाना रायवाला में तहरीर दी थी कि उनकी बहन शकुन्तला (33) का विवाह वर्ष 2018 में खैरीखुर्द निवासी सुशील बर्थ्वाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा महिला के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

प्रताड़ना से परेशान होकर शकुन्तला ने 25 जून को आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका के कपड़ों से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सुशील बर्थ्वाल (43) निवासी खैरीखुर्द थाना रायवाला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रायवाला में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
कार लूटने वाले 2 मुख्य अभियुक्तो समेत 4 गिरफ्तार, टैक्सी लूटकर राजधानी में बड़ी घटना को अंजाम देने का था प्लान

कार लूटने वाले 2 मुख्य अभियुक्तो समेत 4 गिरफ्तार, टैक्सी लूटकर राजधानी में बड़ी घटना को अंजाम देने का था प्लान