News :
किरायदारों का सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों के चालान अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम लेगा करवट, 02 दिन का येलो अलर्ट जारी हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, सीएम धामी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या राजधानी से दूर चम्पावत में पहली बार आयोजित हुई धामी कैबिनेट की बैठक गांव खाली, लेकिन पहरा जारी… अमर सिंह निभा रहे ग्राम प्रहरी की जिम्मेदारी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: ड्रिंक एंड ड्राइव में 18 चालक गिरफ्तार, गाड़ियां सीज पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक

पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

  • Share
पति के सामने खुला पत्नी के प्रेम संबंध का राज, समाज मे बदनामी के डर से प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

shikhrokiawaaz.com

10/04/2026


देहरादून-: पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति से अपनी पत्नी के प्रेम संबंध होने का राज खुलने से गुसाये पति ने पत्नी व उसके प्रेमी का यह राज सबके सामने खोल देने की धमकी दी, तो समाज मे अपनी बदनामी के डर से प्रेमी ने प्रेमिका संग प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। प्रेमी ने युवक को जमकर शराब पिलाई और मौका देख प्रेमी ने प्रेमिका संग मिलकर युवक का गला काट दिया। पुलिस ने प्रेमी व मृतक की हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

कल शनिवार को प्रेगनगर क्षेत्रान्तर्गत मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास स्थित जंगलों में एक पुरुष का शव खाई में बरामद हुआ था। उक्त शव की पहचान मदन मुखिया(38) पुत्र बालेश्वर मुखिया निवासी- ग्राम बोन गांव जिला सहरसा बिहार हाल पता-मांडूवाला झझरा देहरादून के रूप में हुई थी। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। शुक्रवार को देर तक घर न आने पर मृतक की पत्नी द्वारा पुलिस में उसके घर न आने की सूचना दर्ज करवाई थी।

घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था, साथ ही पुलिस द्वारा मौके पर फारेन्सिक टीम से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करवाते हुए सभी सबूत एकत्रित किये गये गए थे। घटना के सम्बन्ध में मृतक के मकान मालिक सुरेंद्र सिंह पुत्र  नारायण सिंह निवासी मांडूवाला प्रेमनगर देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0: 214/26 धारा  103 (1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज करवाया था। थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया व घटना स्थल के आसपास रह रहे मजदूरों का सत्यापन भी किया। पुलिस टीम द्वारा घटना में अलग अलग एंगल से जांच शुरू की। साथ ही अपने मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया गया।

घटना में कोई न कोई सुराग तलाशने व घटना के मुख्य अभियुक्तो तक पहुँचने के प्रयास में कल शनिवार को एक मुखबिर की सूचना पर मांडूवाला बाला सुंदरी मंदिर के पास से घटना में शामिल अभियुक्त लल्लन शर्मा(23) पुत्र गणेश शर्मा निवासी ग्राम वीरवार पोस्ट मेनाग्राम थाना महिषी जिला सहरसा बिहार हाल पता सुनील टेलर का किराएदार मांडूवाला लोअर प्रेमनगर जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा जब अभियुक्त से सख्ती सेपूछताछ की गई तो उसके द्वारा मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर मदन मुखिया की हत्या करना कबूल किया। जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा घटना में शामिल मृतक की पत्नी मीना देवी(30) पत्नी मदन निवासी बोंनगांव थाना महिषी जिला सहरसा बिहार को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त लल्लन की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को घटना स्थल के पास झाडियों से बरामद कर लिया गया है।

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त लल्लन शर्मा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है व मांडुवाला मे सुनील टेलर के यहाँ किराये पर रहकर मजूदरी का काम करता है। पिछले 2-3 वर्षों से उसका अपने पडोसी मदन मुखिया की पत्नी मीना से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और किसी को भी इसकी जानकारी नही थी। दो दिन पूर्व मांडुवाला मे तिरूपति मंदिर में मजदूरी का काम करने के दौरान मदन मुखिया द्वारा दोपहर के समय उसका फोन चैक किया तो फोन में उसे लल्लन तथा अपनी पत्नी की फोटो/वीडियो दिखाई दी। मदन इस बात से बहुत गुस्सा हो गया और लल्लन व अपनी पत्नी मीना को जान से मार देने तथा उन दोनों के अवैध रिश्ते के बारे में सभी को बताने की धमकी दी। लल्लन को प्रेम प्रसंग की बात खुलने व बदनामी का डर हो गया, जिसके चलते उसके द्वारा मदन की पत्नी मीना को यह बात बताई और मीना के साथ मिलकर मदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

प्लान के अनुसार शाम के समय वह मदन मुखिया को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ डाल्फिन कालेज के साथ लगते हुए जंगल में ले गया। लल्लन ने मदन मुखिया को शराब पिलाने के बाद उसके नशे में धुत होने का फायदा उठाकर मीना के साथ मिलकर मदन का गला चाकू से काट दिया। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा मृतक के शव को जगंल से नीचे खाई में फेंक दिया व घटना में प्रयुक्त चाकू को पास की ही झाडियों में छिपा दिया।
Comments
comment
date
latest news
इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सको व स्टाफ को सम्मानित

इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सको व स्टाफ को सम्मानित