News :
पार्किंग को लेकर 4 निहंगो ने स्थानियो पर तलवारों से किया हमला, गिरफ्तार मसूरी के होम स्टे में युवती की मौत का मामला, पुलिस जोड़ रही हर कड़ी दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ा था अपना सामान पुलिस ने दबोचा 4 पेटी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक किशोर भी शामिल कैंची धाम मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नशे के खिलाफ अभियान में टिहरी पुलिस नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को कर रही जागरूक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’ चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार झूठी ऑडियो/ वीडियो के माध्यम से हत्याकाण्ड मामले में फंसाने पर पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौसम विभाग ने 5 जनपदो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

व्हाट्सएप विवाद बना हमले की वजह 5 आरोपी गिरफ्तार

  • Share
व्हाट्सएप विवाद बना हमले की वजह 5 आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/29/2026


देहरादून:पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
जिस क्रम में कोतवाली सहसपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
उक्त हमला आपसी विवाद के चलते हुआ, जिसकी शुरुआत एक व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी से बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 अप्रैल को दीपक कुमार निवासी लुनिया मोहल्ला, देहरादून ने कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 26 अप्रैल की शाम उनके भाई मनीष अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान लांघा रोड स्थित शीतला नदी पुल के पास मनजीत और उसके साथियों ने उनकी कार को रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उक्त हमले में मनीष, दीपक सिंह और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल के सिर पर चाकू से वार किया गया, जबकि अन्य को भी गहरी चोटें आईं। उक्त घटना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया,गठित टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा कल मंगलवार को सहसपुर बाजार के पास से पांचों आरोपियों 1.मनजीत सिंह(उम्र36) पुत्र स्वर्गीय चून्नी सिंह निवासी वार्ड नं. 2, हरबर्टपुर,
2.पीयूष(उम्र19)पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम पातिलियो, थाना पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश),3.विकास उर्फ विक्की(उम्र21) पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम अमरकोट थाना पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश),4.सूरज (उम्र19) पुत्र धर्म सिंह, निवासी वाल्मीकि बस्ती,वार्ड नं. 7 थाना पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश),5.अर्जुन सिंह(उम्र 19) पुत्र मामचंद, निवासी ग्राम गोमतीपुर ग्रांट, थाना बुग्गावाला,जनपद हरिद्वार,
को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी सूरज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी शीतला नदी क्षेत्र से बरामद किया गया।
सभी आरोपी पहले एक ही व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य थे, करीब एक महीने पहले ग्रुप में किसी बात को लेकर विवाद हुआ,जो गाली-गलौज और धमकियों तक पहुंच गया। इसके बाद ग्रुप के सदस्य दो गुटों में बंट गए।
26 अप्रैल को आरोपियों को सूचना मिली कि मनीष अपने साथियों के साथ विकासनगर से देहरादून जा रहा है, इसी आधार पर उन्होंने रास्ते में घात लगाकर हमला कर दिया।
दून पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
बाबा केदारनाथ की डोली ने अपने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान

बाबा केदारनाथ की डोली ने अपने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान