News :
विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

  • Share
देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

shikhrokiawaaz.com

07/19/2026

देहरादून:जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी 24 घंटों के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सोमवार, 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाला साप्ताहिक जन समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। साथ ही जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन से प्राप्त नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र जिले में रेड अलर्ट प्रभावी है। मौसम की गंभीर परिस्थितियों और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना किसी अत्यावश्यक कारण के घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से नदी-नालों, पहाड़ी ढलानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। लोगों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। अधिकारियों को आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखने के लिए भी कहा गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और परिस्थितियों के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस ने नशे के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

नैनीताल पुलिस ने नशे के प्रति छात्राओं को किया जागरूक