News :
कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी नेपाल का यू टर्न विदेशी रेस्क्यू टीम को नेपाल ने आने की अनुमति, किन्तु लिमिटेड एक्सेस के साथ!

सहसपुर में पानी के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

  • Share
सहसपुर में पानी के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/14/2026


देहरादून:जनपद के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद शनिवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि सिंचाई के पानी को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी, जो 13 जून की शाम मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार पर हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज के दौरान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया।
उक्त घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उनके मकानों पर भी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग उठाई। दो समुदायों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। 
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में देहरादून जिले के कई थानों की फोर्स को गांव में तैनात किया गया, जबकि देर रात स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पीएसी बल को भी बुला लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी बैरागीवाला गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले में बिना किसी ढिलाई के सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों 1.रज्जाक पुत्र मासूम 2.सलमान पुत्र युनुस 03.जावेद पुत्र मासूम 04.शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है,वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विनोद कश्यप हत्याकांड के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है,आज रविवार को आरोपी पक्ष से जुड़े एक निर्माण पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों व सैलानियों के आवागमन से यातायात दबाव को देखते हुए डीजीपी ने दिए निर्देश

मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों व सैलानियों के आवागमन से यातायात दबाव को देखते हुए डीजीपी ने दिए निर्देश