News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

वार्ड बॉय ने चुराई स्टाफ नर्स की गाड़ी,गिरफ्तार

  • Share
वार्ड बॉय ने चुराई स्टाफ नर्स की गाड़ी,गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/12/2025


डोईवाला-: हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में स्टाफ नर्स द्वारा पार्किंग में गाड़ी खड़ी तो की,किन्तु ड्यूटी करने के बाद जब वह वापिस आया तो उसकी गाड़ी पार्किंग से गायब मिली। पुलिस ने छानबीन की तो अस्पताल का वार्ड बॉय ही स्टाफ नर्स की गाड़ी चोरी करने वाला निकला। अभियुक्त गाड़ी को दूसरे राज्य में बेचने की फिराक में था।

 कल शुक्रवार को कोतवाली डोईवाला पर अनिल कुमार पुत्र वीर सिंह चन्द्र निवासी गली न0- 38 गढी श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि वह हिमालयन अस्पताल मे स्टॉफ नर्स का कार्य करता है व बीती शुक्रवार को जब उनके द्वारा अपनी कार संख्या यूए07एफवाई 0144 को हिमालयन अस्पताल की स्टॉफ पार्किंग मे खड़ा किया  था। किन्तु जब वह ड्यूटी खत्म करके वापिस आये तो पार्किंग में उनकी गाड़ी नही थी। पुलिस द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ धारा  303(2) में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले में डोईवाला में अलग अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा हॉस्पिटल पार्किंग के सभी सीसीटीवी कैमरों को जांचते हुए आज शनिवार को हिमालयन अस्पताल के वार्ड बॉय को आकाश पाल(20) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर टाण्डा, माजरीग्रान्ट, लालतप्पड़, डोईवाला,देहरादून को
चोर पुलिया,भानियावाला थाना डोईवाला से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में चोरी हुई कार के साथ बरामद की गई।

अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी की गई कार की आगे-पीछे की नम्बर प्लेट हटा दी थी तथा वाहन को सडक के किनारे झाडियो मे छिपाकर खडा किया था।
 
पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह हिमालयन अस्पताल मे वार्ड ब्वॉय का कार्य करता है तथा उसके द्वारा स्टॉफ चैन्जिंग रूम मे मौके का फायदा उठाकर वादी के बैग से कार की चॉबी निकालकर कार को स्टॉफ पार्किंग से चोरी कर लिया था। अभियुक्त द्वारा कार के आगे-पीछे की नम्बर प्लेट हटाकर उसे अपने घर ले गया पर पकडे जाने के डर व पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके द्वारा गाड़ी को चोर पुलिया के पास सड़क किनारे झाडियो मे छुपाकर खडा किया था। अभियुक्त वादी की गाड़ी को दूसरे शहर में बेचने की फिराक में था।
Comments
comment
date
latest news
सपेरों की आड़ में चोरी का खेल! नैनीताल पुलिस ने 25 लाख के जेवरात संग 3 शातिर दबोचे

सपेरों की आड़ में चोरी का खेल! नैनीताल पुलिस ने 25 लाख के जेवरात संग 3 शातिर दबोचे