News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

लापरवाही पर विकासनगर प्रभारी को पद से हटाया

  • Share
लापरवाही पर विकासनगर प्रभारी को पद से हटाया

shikhrokiawaaz.com

03/16/2025


विकासनगर-:  विकासनगर क्षेत्र में दो पक्षो के बीच हुए विवाद में रेस्टोरेंट में आगजनी की घटना में अभियुक्तो के खिलाफ कार्यवाही न करने व घटना के विषय मे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित न करने के करने कोतवाली विकासनगर प्रभारी को कप्तान द्वारा पद से हटाते हुए एसएसपी कार्यालय अटैच कर दिया है।

कल शनिवार को विकासनगर क्षेत्र में बादामवाला स्थित एक हटनुमा रेस्टोरेंट में खाने पीने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया, जिसमे एक पक्ष द्वारा रेस्टोरेंट के फूस के केबिन में आग लगा दी थी। घटना के खिलाफ रेस्टॉरेंट संचालको की ओर से कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध अभी तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई व उक्त पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच किया गया है।

मामले में पुलिस कप्तान द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए गए है।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता

ऑपरेशन प्रहार में दून पुलिस की बड़ी सफलता