News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

  • Share
शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/14/2024


लक्ष्मणझूला:थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दी शातिर चोरों को चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 26 जुलाई को शिकायतकर्ता आशीष सिंह पुंडीर, निवासी- ग्राम-सोनी नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी नम्बर- यूके14-एफ7499चोरी कर दी गयी है।
उक्त घटना को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना के जल्द से जल्द खुलासे करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी कर उक्त चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों
1.मोर वाहन गिरी (उम्र-22) पुत्र नंद किशोर गिरी, निवासी- गुसाई गली, नई बस्ती, भीम गोडा, थाना-कोतवाली नगर, हरिद्वार, व 2.निशान्त (उम्र-26) पुत्र शत्रुघ्न गिरी,निवासी-गुसाई गली, नई बस्ती, भीम गोडा, थाना-कोतवाली नगर, हरिद्वार, वाहन चैकिंग के दौरान भीम गोडा गोट बस्ती चीला से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।अभियुक्तों द्वारा उक्त चोरी की स्कूटी की नम्बर प्लेट को बदल कर प्रयोग किया जा रहा था।
Comments
comment
date
latest news
हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा हुई नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया

हरिद्वार पुलिस ने गुमशुदा हुई नाबालिग युवती को परिजनों से मिलाया