News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

400 से अधिक संदिग्धों का पुलिस लाईन में किया सत्यापन

  • Share
400 से अधिक संदिग्धों का पुलिस लाईन में किया सत्यापन

shikhrokiawaaz.com

05/06/2025


हरिद्वार-:  जनपद हरिद्वार में बिन पुलिस सत्यापन के व पुलिस की नजर से बचने को झुग्गी झोपड़ियों में अवैध प्रवासी बनकर रहने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हरिद्वार द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही बदस्तूर जारी है।जिस क्रम में आज हरिद्वार जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा 400 से अधिक संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उनका पुलिस लाईन में सत्यापन किया गया।

आज सोमवार को अवैध प्रवास के खिलाफ जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न अन्य विभागों के सहयोग से कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत वृहद सत्यापन अभियान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना पुलिस, पीएसी तथा पैरामिलिट्री फोर्स की अलग-अलग टीमें गठित कर अवैध रुप से झोपड़ी इत्यादि डालकर रह रहे संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है।

इस दौरान बाहरी राज्यों के लगभग 400 संदिग्ध महिला एवं पुरुषों को सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन रोशनाबाद लाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पूर्ती विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई तथा तकनीकी सहायकों के सहयोग से आधार कार्ड के वास्तविक होने/ न होने की पुष्टी की गई।
Comments
comment
date
latest news
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ पुलिस व नेपाल पुलिस ने की बैठक*

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ पुलिस व नेपाल पुलिस ने की बैठक*