News :
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की नई उड़ान तय मानक से ऊंचे स्वर में लाउडस्पीकर बजाने वाले 43 धार्मिक स्थलों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार कप्तान ने टीम संग किये पौधे रोपित, हरियाली का लिया संकल्प

*भीरी रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा 3 व्यक्तियों की मौके पर मौत, 05 घायलों में बच्चे भी शामिल*

  • Share
*भीरी रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा 3 व्यक्तियों की मौके पर मौत, 05 घायलों में बच्चे भी शामिल*

shikhrokiawaaz.com

05/30/2026

रुद्रप्रयाग: आज शनिवार दोपहर 12:15 बजे करीब सूचना प्राप्त हुई कि भीरी पेलिंग मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर अधीनस्थ पुलिस बल सहित, कोतवाली ऊखीमठ का पुलिस बल तथा एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कार्य करते हुए 5 घायलों को निकालकर नजदीकी चिकित्सालय अगस्यमुनि भिजवाया गया। इस दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही कर शवों को जिला चिकित्सालय भिजवाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन संख्या (यूके13बी 4293) सिलेरियो है तथा यह वाहन सड़क से तकरीबन 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटका है। यह वाहन बांसवाड़ा की ओर से ऊपर पेलिंग/उथिंड की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना में रेशमा देवी पत्नी अंजन सिंह, दक्षित पुत्र पंकज सिंह (उम्र 5 वर्ष), सान्वी पुत्री पंकज सिंह (उम्र 3 वर्ष), विहान पुत्र अंजन सिंह (उम्र 8 वर्ष), वैभव पुत्र अंजन सिंह (उम्र 10 वर्ष) घायल है
जिन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया।
 व महेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह (उम्र 68 वर्ष), अंजन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, (उम्र 42 वर्ष), संगीता देवी पत्नी पंकज सिंह (उम्र 32 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
उपरोक्त सभी घायल/मृतक व्यक्ति उथिंड गांव के निवासी हैं।
Comments
comment
date
latest news
एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्रदेश को सौपीं 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, सीएम धामी ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झड़ी

एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत प्रदेश को सौपीं 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, सीएम धामी ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झड़ी