News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने को विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार, पीएचक्यू किया कूच

  • Share
पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने को विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार, पीएचक्यू किया कूच

shikhrokiawaaz.com

07/13/2026


देहरादून-:  उत्तराखंड पुलिस के जवानों को 4600 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर आज राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों द्वारा  "पुलिस अधिकार मार्च" निकाल सरकार के खिलाफ पुलिस कर्मियों के जायज हक की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुलिस मुख्यालय कूच किया गया। 


वर्ष 2001 व 2002 से उत्तराखंड पुलिस में तैनात जवानों को मुख्यमंत्री धामी द्वारा पुलिस स्मृति दिवस 2021 पर सभी कर्मियों के बीच खड़े होकर भी लंबे समय के बाद भी अपने वादे अनुसार जवानो को 4600 ग्रेड पे न देने के खिलाफ आज सोमवार को राज्य की कांग्रेस, यूकेडी,सुराज सेवा दल , पूर्व सैनिकों व अन्य सामाजिक संगठन एकजुट होकर परेड मैदान पहुँचे, जहां उनके द्वारा दिन रात आम जनता की सेवा में तैनात जवानों को उनके हक अनुसार वर्षों से लंबित 4600 ग्रेड पे न देने के खिलाफ नारेबाजी की व 4600 ग्रेड पे देने के समर्थन में  "पुलिस अधिकार मार्च" निकाला। सभी संगठनों द्वारा परेड मैदान से लेकर पुलिस मुख्यालय तक यह रैली प्रस्तावित थी, जोकि परेड मैदान से निकली किन्तु भारी पुलिस बल द्वारा पुलिस मुख्यालय पहुँचने से पहले ही बेरिकेडिंग लगाकर रोक दी गयी, जिस दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिसकर्मियों के बीच हल्की नोंक झोंक भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जवानो को उनका हक देने को कहा।


मार्च के दौरान कांग्रेस नेता व अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवान दिन-रात प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी लंबे समय से लंबित 4600 ग्रेड पे की मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लिया जाना न्यायोचित होगा। वहीं सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने पुलिस कर्मियों की इस न्यायपूर्ण मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिए जाने की मांग की, ताकि पुलिस बल का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हो तथा उनके योगदान का उचित सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 4600 ग्रेड पे किसी पर उपकार नहीं, बल्कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों का न्यायपूर्ण अधिकार है। सरकार को वर्षों से लंबित इस मांग पर बिना किसी और विलंब के सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। पुलिस का सम्मान, राज्य का सम्मान है।


जवानों के हक 4600 ग्रेड पे की मांग में एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियां, सामाजिक संगठन बड़ी मात्रा में दिखे तो वहीं पुलिस कर्मियों के परिजन इस बार इस प्रदर्शन में कम संख्या में नज़र आये। कारण यह भी बताया जा रहा है कि इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही आज के प्रदर्शन को लेकर तैयारी कर ली गयी थी। वहीं कर्मियों के परिजनों के शामिल होने पर विभागीय कार्यवाही होने की बातें भी सामने आई, जिसके चलते सम्भवतः पुलिस परिजनों की भागीदारी आज के प्रदर्शन में कम रही।

सनद हो कि लंबे समय से पुलिस जवानों की ग्रेड पे 4600 करने की मांग को लेकर पुलिस परिवार की मांग को देखते हुए  वर्ष 2021 में 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा पुलिस लाईन रेसकोर्स मैदान से जवानो की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। जिसके उपरान्त सरकार द्वारा कई कर्मियों की पदौन्नति की गई व ग्रेड पे 4200 किया गया, किन्तु 4600 की मांग यथावत रही। सम्भवतः2026 अंत अथवा 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सभी सामाजिक संगठन धामी सरकार से 4600 ग्रेड पे का आदेश पारित करवाना चाहते है।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान प्रमेन्द्र ने पत्नी संग किया होलिका दहन

कप्तान प्रमेन्द्र ने पत्नी संग किया होलिका दहन