News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

  • Share
हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/07/2026

उत्तरकाशी: मानसून के दौरान हर्षिल क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर और भागीरथी नदी के तेज बहाव से हो रहे भूमि कटाव को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ सुरक्षा एवं नदी चैनलाईजेशन के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली हर्षिल को अस्थायी रूप से लोक निर्माण विभाग के हर्षिल विश्राम भवन में स्थानांतरित किया गया है।
आज मंगलवार को पुलिस कप्तान उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने हर्षिल पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने नदी तट पर चल रहे जल निकासी, चैनलाईजेशन, सुरक्षा दीवार और वायरक्रेट निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है। भूमि कटाव रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, जिससे स्थानीय आबादी, कोतवाली परिसर, होटल तथा अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने पुलिस कर्मियों को नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर बस्ती क्षेत्र को सुरक्षित स्थान पर खाली कराने की तैयारी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता बनाए रखने तथा आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप सेनानायक सुनील कुमार (एनडीआरएफ), सहायक सेनानायक राजू एस. धपोला (एनडीआरएफ),प्रभारी निरीक्षक हर्षिल, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
दिल्ली उत्तराखंड निवास में आमजन के भी ठहरने की सुविधा संबंधी आदेश जारी, इतना शुल्क देय होगा

दिल्ली उत्तराखंड निवास में आमजन के भी ठहरने की सुविधा संबंधी आदेश जारी, इतना शुल्क देय होगा