News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

वन तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस ने कसा शिकंजा

वन तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस ने कसा शिकंजा
  • Share
वन तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस ने कसा शिकंजा

shikhrokiawaaz.com

03/01/2024

उत्तरकाशी:जनपद में वन सम्पदाओं की तस्करी करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में थाना धरासू क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कांजल काठ की लकड़ी के तस्करों पर पिछले 02 दिन मे लगातार दूसरी कार्रवाई की गयी है।
आज सुबह धरासू पुलिस द्वारा जाल बुनते हुये नगुण बैरियर पर चैकिंग करते हुये दो अभियुक्तों नौशाद(उम्र42) पुत्र अकबर निवासी कैलाश बिहार वेहत रोड कोतवाली देहान, सहारपुर उत्तरप्रदेश, व देव बहादुर(उम्र26)पुत्र डबला लामा निवासी तिब्बती कॉलोनी क्लेमनटाउन देहरादून मूल निवासी दीगां थाना धारापुरी हुमला नेपाल को कांजल की लकड़ी तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया है,जिनके पास से पुलिस द्वारा 246 गुटके कांजल-काठ की लकड़ी बरामद की गयी है।उक्त तस्करों के पास से इनोवा कार संख्या यूके08आर9507 भी बरामद हुई है,जिससे लकड़ी की तस्करी कर रहे थे।पुलिस टीम द्वारा तस्करों व लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।उक्त तस्कर लकड़ी को राड़ी टॉप के जंगलों से काट कर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश के तराई क्षेत्र में बेचने के फिराक मे थे,जिनको पुलिस ने सटिक जानकारी जुटाते हुये गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी उत्तरकाशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हमारी टीमें लगातार सक्रिय है,व अवैध गतिविधियों व तस्करों पर पुलिस की सतर्क दृष्टि है,अवैध धंधों में लिप्त लोगों को बख्शा नही जायेगा।उन्होंने बताया कि धरासू क्षेत्र में लकड़ी के तस्करों पर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, दो दिन पहले पुलिस ने 03 तस्करों को 192 नग लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था, और आज फिर नगुण बैरियर से 246 नग कांजल की लकड़ी की तस्करी करते हुये 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना करते हुए एसपी उत्तरकाशी ने 25 सौ रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

देखें बाइट पुलिस कप्तान उत्तरकाशी




Comments
comment
date
latest news
कप्तान लोकेश्वर ने मशाल तेजस्वनी व शुभांकर मौली का जनपद में किया स्वागत

कप्तान लोकेश्वर ने मशाल तेजस्वनी व शुभांकर मौली का जनपद में किया स्वागत