News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखण्ड पुलिस का गोल्डन प्रदर्शन

  • Share
राष्ट्रीय बैडमिंटन में उत्तराखण्ड पुलिस का गोल्डन प्रदर्शन

shikhrokiawaaz.com

05/14/2026

पौड़ी:जनपद पुलिस ने कर्तव्य के साथ खेल के मैदान में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 09 मई से 13 मई 2026 तक आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस क्लस्टर चैंपियनशिप में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जहां उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात आरक्षी युगल किशोर ने प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग 40 प्लस सिंगल्स बैडमिंटन कैटेगरी में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कठिन मुकाबलों के बीच उनके शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का काम किया।
आरक्षी युगल किशोर की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और मजबूत संकल्प का परिणाम मानी जा रही है। ड्यूटी के साथ खेल के प्रति उनका समर्पण अन्य पुलिस कर्मियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश देता है कि इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस गौरवपूर्ण सफलता पर पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय हैं। वहीं पौड़ी पुलिस परिवार ने भी आरक्षी युगल किशोर की इस शानदार जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।
Comments
comment
date
latest news
मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी को झूठी खबरों का जिला प्रशासन ने किया खंडन

मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी को झूठी खबरों का जिला प्रशासन ने किया खंडन