News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

उत्तराखंड डीजीपी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजीज कांफ्रेंस 2024 में लिया भाग

  • Share
उत्तराखंड डीजीपी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजीज कांफ्रेंस 2024 में लिया भाग

shikhrokiawaaz.com

09/14/2024


उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारत सरकार के अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजीज कांफ्रेंस 2024 में भाग लिया गया।
इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने अपनी सहभागिता दी।
उक्त सम्मेलन के पहले दिन के सत्र में आतंकवाद विरोधी रणनीतियों, नशीले पदार्थों के नियंत्रण, तटीय सुरक्षा, और नए प्रमुख आपराधिक कानूनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इन चर्चाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस रणनीतियाँ प्रस्तुत की गईं व  इसके साथ ही सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सुरक्षा पर इसके प्रभाव जैसे समसामयिक मुद्दों पर भी एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार किया गया।

उक्त सम्मेलन के पहले दिन की चर्चाओं में सुरक्षा से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के प्रयासों को बल मिला।
सम्मेलन में देशभर के पुलिस महानिदेशकों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया और अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए।
Comments
comment
date
latest news
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया जारी