News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

*उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान*

  • Share
*उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान*

shikhrokiawaaz.com

06/27/2026


देहरादून:सामाजिक सरोकारों, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति अभियान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या तथा परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती की उपस्थिति में नौनी सोसाइटी को सम्मानित किया गया।

सोसाइटी की अध्यक्ष नलिनी गुसाई ने कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज सेवा करते हुए हजारों परिवारों को गायत्री परिवार से जोड़ा और अनेक लोगों को नशे की लत से दूर करने में अहम भूमिका निभाई।

उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी लंबे समय से महिलाओं, बेटियों और बालिकाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा प्रोत्साहन, स्वरोजगार प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति को लेकर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

सोसाइटी का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। सम्मान मिलने पर संस्था के सदस्यों ने इसे समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा बताया।

नलिनी गुसाई ने आयोजकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि नौनी सोसाइटी भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर जनजागरूकता के लिए कार्य करती रहेगी।
Comments
comment
date
latest news
28 वर्ष से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

28 वर्ष से फरार ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार