News :
ऊखीमठ कोतवाली के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँची कप्तान निहारिका, निर्माणधीन कार्यो का लिया जायज़ा उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल* दून पुलिस का हुड़दंगियों पर शिकंजा,दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार खुखरी संग 1 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार खुखरी संग 1 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार आढ़त बाजार सड़क चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का डीएम ने किया निरीक्षण एसटीएफ को मिली सफलता, डिजिटल अरेस्ट मामले में करोड़ो की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार निवेश के नाम पर ठगे गए ₹25.40 लाख, एसटीएफ ने पीड़ित को पूरी रकम कराई वापस* पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने को विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार, पीएचक्यू किया कूच

उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

  • Share
उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

shikhrokiawaaz.com

07/14/2026


देहरादून:उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के प्रथम चरण के पूरा होने के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में तैयार की गई सूची में प्रदेश के 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य किया गया। 8 जून से 7 जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या 11,733 से बढ़कर 12,543 हो गई है।
उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इनका निस्तारण 14 जुलाई से 11 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
ड्राफ्ट सूची में शामिल लगभग 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां पाई गई हैं। ऐसे मामलों में संबंधित ईआरओ और एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर कैंप लगाए जाएंगे। मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन या ECINet ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म-7 से नाम हटाने तथा फॉर्म-8 से नाम में संशोधन कराया जा सकता है। वर्तमान में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सर-4) संलग्न करना अनिवार्य किया गया है।
निर्वाचन आयोग ने आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र सहित अन्य मान्य दस्तावेजों की सूची भी जारी की है।
Comments
comment
date
latest news
7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले

7 निरीक्षक व 31 एसआई के तबादले