News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

ऑपरेशन ‘क्रैकडाउन’ के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, 1828 बाहरी व्यक्तियों का हुआ वेरिफिकेशन

  • Share
ऑपरेशन ‘क्रैकडाउन’ के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, 1828 बाहरी व्यक्तियों का हुआ वेरिफिकेशन

shikhrokiawaaz.com

03/07/2026


रुद्रप्रयाग: जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन ‘क्रैकडाउन’ अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों और मजदूरों का सघन सत्यापन किया जा रहा है।
शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने जवाड़ी और झिरमोली क्षेत्र में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर वहां काम कर रहे मजदूरों के सत्यापन की जांच की। इस दौरान कुछ मजदूरों का पुलिस सत्यापन न होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया। साथ ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सभी मजदूरों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस के अनुसार अब तक जनपद में 1828 बाहरी व्यक्तियों का भौतिक और दस्तावेजी सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापित व्यक्तियों का पूरा विवरण कोतवाली स्तर पर दर्ज किया जा रहा है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने मकान मालिकों, व्यापारियों और ठेकेदारों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, मजदूरों और कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा नियमों के अनुसार कार्रवाई की।


Comments
comment
date
latest news
104 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार

104 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार