News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के "ऑपरेशन कालनेमि" के अन्तर्गत फ़र्ज़ी मौलाना सहित 08 फ़र्ज़ी ढोंगि गिरफ्तार

  • Share
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के

shikhrokiawaaz.com

07/16/2025



देहरादून: मदरसे के नाम पर भ्रम फैलाकर जबरन लोगो को डराकर ,भ्रमित कर चंदा मांगने वाले फ़र्ज़ी मौलाना सहित 08 फ़र्ज़ी ढोंगियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा फर्जी बाबाओ का पर्दाफाश करने हेतु 
 "ऑपरेशन कालनेमि" चलाया जा रहा है।
  उक्त ऑपरेशन के तहत अब तक दून पुलिस द्वारा 121 पाखंडियो/ढोंगियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों,  जो धार्मिक भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। 
जनपद में लगातार चलाए जा रहे अभियान एवं दून पुलिस कप्तान की सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है। विगत दिवसों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के भय से अब ऐसे फ़र्ज़ी/ढोंगी/मौलवी जनपद देहरादून को छोड़कर वापस अपने मूल जनपदों/राज्यों की ओर भागने लगे है। इसी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप आज बुधवार को दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक फर्जी मौलवी सहित 08 ढोंगियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01: मौहम्मद याकूब पुत्र मकेसुद्दीन पो0 कुरड़ी खेडा, थाना बिहारी गढ़ उ0प्र0 (उम्र 59)
02: भिखारी लाल पुत्र स्व0 डाकनलाल, रानीगंज मखना, पीलीभीत उ0प्र0
03: कुलदीप शर्मा पुत्र स्व0 महावीर प्रसाद लेबर कालोनी फिरोजाबाद उ0प्र0
04: हजारी लाल पुत्र राम सेन खेरगढ फिरोजाबाद उ0प्र0
05: सरयुग यादव पुत्र यशोलाल यादव ग्रा0 धनोआ मधुबनी बिहार
06: बलदेव पुत्र गुड्डन निवासी बालू मास थाना बालू मास जिला रांची झारखंड (उम्र 60वर्ष)
07: बबली पुत्र गुमान सिंह (उम्र 35 वर्ष) निवासी रोशनाबाद न्यू स्थापित काँलोनी हरिद्वार हाल निवासी रिस्पना फ्लाई ओवर के नीचे 
08: वर्षराम गिरी पुत्र राम अवतार त्रिवेणीघाट ऋषिकेश
Comments
comment
date
latest news
भारी बारिश के चलते नैनीताल पुलिस अलर्ट

भारी बारिश के चलते नैनीताल पुलिस अलर्ट