
देहरादून-: थाना रायपुर अंतर्गत तरला अधोईवाला में एक संपत्ति के विवाद में मामा के परिवार ने भांजे पर चाकू व खुखरी से हमला कर दिया, जिसमे भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले में ईलाज के दौरान भांजे की मौत हो गयी थी। पुलिस ने मामा, उसके बेटे व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कल सोमवार को 112 के माध्यम से थाना रायपुर को तरला अधोईवाला में दो पक्षों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि 1- नितिन कुमार(44) पुत्र दर्शन लाल व 2- रोहित कुमार(21) पुत्र नितिन कुमार निवासीगण- तरला अधोईवाला, मदरसे के पास, मस्जिद के पीछे, रायपुर, देहरादून का गौरव(26) पुत्र स्वर्गीय चमनलाल बागड़ी, निवासी मोहनी रोड, निकट ग्रीन फील्ड स्कूल, डालनवाला, मटरू, भोली व कमला का संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दीवार बनाने को लेकर दोनो पक्षो में हुए झगड़े के दौरान नितिन कुमार व उसके परिवारजनों द्वारा गौरव पर घातक हथियारो से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस बीच उसको बचाने आये अन्य लोग रोहित उर्फ भोली पुत्र स्व0 कमल तथा कमला देवी पत्नी स्व0 कमल घायल हो गए।
मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा तुरंत घायल गौरव व अन्य को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां गौरव कुमार की ईलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं घटना में घायल रोहित उर्फ भोली और कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक गौरव नितिन कुमार का भांजा है।
घटना के संबंध में वादी करण कुमार पुत्र स्व0 चमनलाल, निवासी मोहन रोड, नियर सनराइज स्कूल, रायपुर, देहरादून थाना रायपुर पर पिता व पुत्र नितिन कुमार व रोहित कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0 467/2026 धारा 103(1), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतक युवक शादियों में फोटोग्राफी का काम करता था।
पारिवारिक कलह में एक युवक की जान जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की। गठित टीम द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को (1) नितिन कुमार (2) रोहित कुमार तथा (3) कविता(40) पत्नी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ग्रामीण ने बताया पूछताछ में अभियुक्त नितिन कुमार द्वारा बताया कि उसकी माता की मृत्यु के बाद उनके अधोईवाला स्थित घर में एक कमरा उनकी बहन गुड्डी को दिया गया था, जिस कारण उनका अपनी बहन व भांजे गौरव से विवाद चल रहा था। कल मंगलवार को उनकी बहन के पुत्र गौरव तथा मटरू, भोली व कमला से उनका फिर से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर उसने और उसके पुत्र रोहित तथा परिवारजनों ने गौरव व उसके साथियों पर घर में रखे चाकू व खुखरी से हमला कर दिया। जिसमें गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व खुखरी को बरामद कर लिया है।

