सेलाकुई-: नशे की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तीन अलग अलग बाइक चुराने वाले 2 नशेड़ी युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो द्वारा बाइक चोरी करने के बाद उन्हें धूलकोट तिराहे के आगे सूनसान स्थान पर स्थित झाड़ियों में छिपाया गया था। पुलिस ने तीनों गाड़ियां बरामद कर ली है।
बीते दिनों थाना सेलाकुई में एक वादी द्वारा अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई।जिसके बाद 2 और व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने दोपहिया वाहनो की चोरी के सम्बन्ध में थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा तीनो मामलों में अलग अलग तिथियों में वादियो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू की गई।
लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत कप्तान दून द्वारा थाना सेलाकुई पर टीम गठित कर छानबीन शुरू करने के आदेश दिए। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी- पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल रविवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर धूलकोट तिराहे से सिंहनीवाला की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1- सचिन(28)पुत्र खेमकरण निवासी मोहल्ला हाथी खाना थाना बिलसन्डा जनपद पीलीभीत, उ0प्र0, हाल निवासी जोशी बील्डिंग पीठ वाली गली, थाना सेलाकुई, देहरादून 2- विशाल यादव(29)पुत्र राजमोहन यादव निवासी पीठ वाली गली वार्ड नम्बर- 05, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की निशानदेही पर पुलिस ने धूलकोट तिराहे के आगे सूनसान स्थान पर स्थित झाड़ियों से चोरी की गई तीनों मोटर साइकिलें बरामद की।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकतओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।