News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

सोने की चेन झपटने वाली दो शातिर महिला गिरफ्तार

  • Share
सोने की चेन झपटने वाली दो शातिर महिला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/17/2024


कोटद्वार:एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार शातिर अपराधियों को जेल भेज रही है।जिस क्रम में गैंग बनाकर सोने की चेन झपटने वाली दो शातिर महिला लुटेरों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार बीती 15 जून को शिकायतकर्ता कांति देवी पत्नी स्व0 सुरेश सिंह, निवासी मोहनपुर पो0 भागूवाला, ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायत दर्ज करवायी थी कि
3 अज्ञात महिलाओं ने वादिनी की 2 सोने की चेन झप्पटा मारकर लूट ली है।
एसएसपी पौड़ी द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त महिलाओं की जल्द से जल्द गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को टीम गठित करने के निर्देश दिए गए थे।
गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त महिला अभियुक्ता 1.करिश्मा पुत्री चन्दू निवसी ग्राम
सर्वेश्वर नगर खेलड़ी,जिला दौसा राजस्थान, व 2.निशा पुत्री होती लाल निवासी ग्राम नंगला सवाईरामा, तहसील कुमैर, जिला डीग राजस्थान,को पुलिन्दा तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्ताओं ने बताया कि उनके साथ एक अन्य महिला सोनी पत्नी विशाल भी थी जो लूट का माल लेकर राजस्थान चली गयी है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। 
Comments
comment
date
latest news
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एसपी उत्तरकाशी का सघन निरीक्षण

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एसपी उत्तरकाशी का सघन निरीक्षण