News :
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरित ऊर्जा और आधुनिक रेलवे की नई उड़ान तय मानक से ऊंचे स्वर में लाउडस्पीकर बजाने वाले 43 धार्मिक स्थलों से पुलिस ने हटवाए लाउडस्पीकर फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार फर्जी आईपीएस बनकर लोगो से ठगी करने वाला पूर्व आईएएस का बेटा गिरफ्तार कप्तान ने टीम संग किये पौधे रोपित, हरियाली का लिया संकल्प

भालू की पित्त और जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Share
भालू की पित्त और जंगली जानवरों के नाखूनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/11/2025


देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एक बड़ी सफलता मिली है, एसटीएफ टीम ने विकासनगर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 155 ग्राम भालू पित्त और जंगली जानवरों के पांच नाखून बरामद किए।
उक्त मामले में गोपनीय सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम यमुनोत्री मार्ग स्थित हतीयारी गांव से पहले चेकिंग अभियान चलाया।
उक्त चेकिंग के पुलिस टीम द्वारा दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों 1. भगवान सिंह रावत पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कांडेयू थाना विकासनगर देहरादून व 2. जितेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह निवासी ग्राम मदरासु थाना विकासनगर जनपद
की तलाशी में भगवान सिंह से भालू पित्त और जितेंद्र सिंह से जंगली जानवरों के नाखून बरामद किए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत भालू पित्त तथा जंगली जानवरों के अंग प्रथम अनुसूची में आते हैं और इनका शिकार या व्यापार गंभीर अपराध माना जाता है। 
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर तस्करी नेटवर्क की जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है,यदि इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही वन विभाग से भी जानकारी संग्रहित की जा रही है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।
Comments
comment
date
latest news
एम्स की एमडी परीक्षा में परीक्षार्थियों को नकल करवाते एम्स ऋषिकेश के 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार

एम्स की एमडी परीक्षा में परीक्षार्थियों को नकल करवाते एम्स ऋषिकेश के 2 डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार