News :
एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार देश के पहले सीमावर्ती जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में उत्तराखण्ड पुलिस की प्रभावी भागीदारी* पहाड़ी युवाओं को नशे का आदी बनाने की मंशा लिए 2 तस्कर 8.95 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार जनपद टिहरी में चलाया जा रहा सघन सत्यापन अभियान नियमों का पालन करें,सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाएं कांवड़ यात्रा:एसएसपी हरिद्वार भारी बारिश की चेतावनी के चलते शुक्रवार को राजधानी के स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश *टिहरी में सघन सत्यापन अभियान जारी, 15 दिनों में 400 से अधिक लोगों का सत्यापन* कांवड़ मेले को सुरक्षित व सकुशल सम्पन्न करवाने को पुलिस अधिकारियों ने अन्य विभागधिकारियो के साथ की बैठक हरिद्वार पुलिस मुठभेड़ में महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार,साथी की तलाश जारी भारी बारिश के दृष्टिगत देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर

पहाड़ी युवाओं को नशे का आदी बनाने की मंशा लिए 2 तस्कर 8.95 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार

  • Share
पहाड़ी युवाओं को नशे का आदी बनाने की मंशा लिए 2 तस्कर 8.95 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/10/2026


कीर्तिनगर-:  पहाड़ के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालो के खिलाफ टिहरी पुलिस द्वारा निरंतर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, जिस क्रम में कीर्तिनगर पुलिस ने पहाड़ी युवाओं को नशे का आदी बना प्रदेश का भविष्य बर्बाद करने वाले 2 नशा तस्करो को 8.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर के नेतृत्व में कीर्तिनगर पुलिस द्वारा कल गुरुवार को मलेथा बैरियर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा दोनों की चेकिंग की गई, जिनके कब्जे से पुलिस ने  कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अभियुक्तो के पास से बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। अभियुक्तो की पहचान 1. अंकित डोभाल(30) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद डोभालमूल निवासी ग्राम पांडववाला, पट्टी लोस्तु, तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी पंवार हॉस्टल, मेन बाजार, कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल।

व 2. रुद्र राणा(23)  पुत्र गम्भीर सिंह राणा मूल निवासी ग्राम सेमरपुर रतूड़ी, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी सरकारी मकान, नगर निगम टाइप-2, नर्सरी रोड, श्रीनगर (गढ़वाल) के रूप में हुई है। अभियुक्त अंकित के पास से पुलिस ने 5.17 ग्राम अवैध स्मैक व अभियुक्त रुद्र राणा के कब्जे से 3.78 ग्राम अवैध स्मैक की है।



पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की आपूर्ति कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा दोनो तस्करों से उनके द्वारा जहां से स्मैक लायी जा रही थी, जहां बेचनी थी व और जो जो लोग इस गिरोह में शामिल है के विषय मे पूछताछ की जा रही है। 


अभियुक्तो के विरुद्ध पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर में मुकदमा दर्ज किया है।  दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।


Comments
comment
date
latest news
रुद्रप्रयाग में संशोधित तीन नये कानूनों की 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

रुद्रप्रयाग में संशोधित तीन नये कानूनों की 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन