News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Share
400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/03/2024


किच्छा:एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
आज गुरुवार को नवरात्रि के त्यौहार के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई  । 
जिस क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में एक टीम रेलवे स्टेशन से नैनीताल मार्ग की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंदिया सिसई ग्राम के अंतर्गत बसी हुई झोपड़ियों में एक महिला तथा पुरुष संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए ,जिनको पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर चेक किया गया तो दोनों अभियुक्तों
1.भावना थापा पत्नी ब्रह्मजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 बंडीया सिसई थाना किच्छा उधम सिंह नगर व 2. संदीप कुमार पुत्र ब्रह्मजीत कुमार निवासी उपरोक्त के पास से लगभग 400 ग्राम चरस बरामद हुई।
दोनों अभियुक्त गणों के कब्जे से एक-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक क्यूआर कोड  भी बरामद हुआ है,क्यूआर कोड से लिंक खाते की जांच की जा रही है, अभियुक्तों द्वारा कई बार ग्राहकों के पास पैसा नकद ना होने के कारण ऑनलाइन पैसे भी लिए गए।गिरफ्तार महिला के पति के विरुद्ध पूर्व में थाना किच्छा पर चरस बेचने के दो मुकदमें दर्ज हैं।अभियुक्त महिला का पति पुलिस गिरफ्तारी से बचकर वर्तमान में फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार तलाश जारी है।
Comments
comment
date
latest news
*मतदाता सूची होगी अपडेट, 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान*

*मतदाता सूची होगी अपडेट, 8 जून से 7 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान*