News :
एमबीबीएस दाखिला फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 अभियुक्त और गिरफ्तार कालिंदी खाल से 11 ट्रैकर्स सकुशल रेस्क्यू, खराब मौसम के चलते शेष 8 को कल किया जाएगा रेस्क्यू जन समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचता युवक गिरफ्तार डीएम-एसपी ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर लिया जायजा, सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ बचाव कार्य के निर्देश* नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर धारचुला पुलिस का शिकंजा, व्हील क्लैम्प लगाकर किए चालान* चमोली पुलिस के जवानों ने सड़क से बोल्डर हटाकर सुचारू कराया यातायात घर के आगे से साईकिल चुराने वाला युवक गिरफ्तार बैंकों की 3 दिवसीय हड़ताल टली गोपेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर, न्याय तक पहुंच आसान बनाने पर जोर

15.95 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
15.95 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/21/2026


पुरोला-: नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है, जिस क्रम में पुरोला पुलिस द्वारा 2 तस्करों को 15.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।



थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक इनपुट के आधार पर कल सोमवार की रात को नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी संख्या यूके 10 ए 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो तस्करों 1. सूरज रावत(26) पुत्र महिदेव सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी व 2.कुलदीप रावत(38) पुत्र श्री जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।


पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों के द्वारा स्मैक कहाँ से लाई गई है व कहाँ बेची जानी थी की जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही अभियुक्तो की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


 उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 24 मामलों में 30 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग 49 लाख रुपये मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस जबकि 80.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। 


इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है। 


Comments
comment
date
latest news
सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे

सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे