News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

ऋषिकेश में पर्यटकों से मारपीट करने वाले 2 और अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
ऋषिकेश में पर्यटकों से मारपीट करने वाले 2 और अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/23/2026


ऋषिकेश-: हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए युवको से भीड़ द्वारा मारपीट करने के मामले में ऋषिकेश पुलिस ने कल देर रात एक मुखबिर की सूचना पर 2 और अभियुक्तो को ट्रांजिट कैम्प के पीछे डग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनो अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में थे। 

गौरतलब है कि 20 मई को हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आए सतवीर अपनी कार संख्या एचआर- 08-एएल-9393 से काले की ढाल क्षेत्र में पहुँचे तो एक महिला द्वारा उन्हें गलतफहमी के चक्कर मे रोककर बात की गई तो बात के दौरान बहस हो गयी।इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच बातचीत के दौरान ही भीड़ में खड़े लोगो द्वारा वादी व उसके साथियों की पिटाई कर दी व उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। मामले में पुलिस ने धारा- 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस में 2 नामजद समेत अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तो को कल ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य अभियुक्तो की धरपकड़ को घटनास्थल के सभी सीसीटीवी खंगाल व मुखबिरी तंत्रो कोज़ सक्रिय किया गया था। जिस दौरान कल शुक्रवार देर रात एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 02 अन्य अभियुक्त 1- अमित(28) पुत्र ओमपाल निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, विश्वकर्मा मंदिर के पास, आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून, 2-अर्जुन भारती(24)  पुत्र रामकिशोर भारती निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, पानी की टंकी के पास, आईडीपीएल, ऋषिकेश, देहरादून को ट्रांजिट कैम्प के पीछे डग रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनो अभियुक्तो कहीं जाने की फिराक में थे।
Comments
comment
date
latest news
एसपी उत्तरकाशी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

एसपी उत्तरकाशी ने किया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन