News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

पिल्ला गैंग के 2 गुर्गे तमंचे संग गिरफ्तार

  • Share
पिल्ला गैंग के 2 गुर्गे तमंचे संग गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/06/2025


देहरादून-: मतावाली बाग में बीते दिनों हुई फायरिंग में फरार चल रहे दो अभियुक्तो को दून पुलिस ने कल शुक्रवार को 2 अवैध देसी तमंचों व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक पिल्ला गैंग के सदस्य है।



कल शुक्रवार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के एक फ्लैट से 2 संदिग्ध व्यक्तियों उधम सिंह सैनी(19) पुत्र अनिल सैनी निवासी कनखल हरिद्वार व भानू गोयल(22) पुत्र संजय कुमार गोयल निवासी गंगनहर रुड़की हरिद्वार के घर पर दबिश दी तो पुलिस ने उनके फ्लैट से 02 अवैध देसी तमंचे व 6 जिंदा कारतूस बरामद किये।


पुलिस ने दोनो अभियुक्तो के खिलाफ धारा 25/3 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दोनो अभियुक्त पिल्ला गैंग के सदस्य है तथा पूर्व में मातावाला बाग में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे। जिसके समबन्ध में दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नगर में  मु0अ0सं0: 337/25 धारा: 307, 325, 351(3), 61(2), 109, 30, बीएनएस तथा 25/3 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है।अभियुक्तों के विरूद्व जनपद हरिद्वार व देहरादून में पूर्व में आपराधिक घटनाओं के कई अभियोग पंजीकृत है। 


Comments
comment
date
latest news
कप्तान अजय सिंह ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षको से की मुलाकात, प्रशिक्षण का बताया महत्व

कप्तान अजय सिंह ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षको से की मुलाकात, प्रशिक्षण का बताया महत्व