विकासनगर-: लोगो के घरों के बाहर से साईकल चोरी कर उन्हें नशे का सामान खरीदने में इस्तेमाल करने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस ने आज तहसील रोड से उदियाबाग की ओर से गिरफ्तार किया है।
कल शुक्रवार को वादिनी रंजना पत्नी हेमन्त कुमार निवासी वार्ड नं0 5, कृष्णानगर हरबर्टपुर, विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कृष्णानगर हरबर्टपुर स्थित घर के बाहर खडी उनकी हीरो रेन्जर साईकिल चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाते हुए व मुखबिरी तंत्रो की मदद से आज शनिवार को चैकिंग के दौरान तहसील रोड से उदियाबाग की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- दानिश(29) पुत्र लियाकत अली निवासी लांघा रोड रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून व
2- फिरोज(29) पुत्र रियासत अली निवासी लांघा रोड, रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून को घटना में चोरी की गयी साइकिल तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या यू0के0-16-ईआर-1934 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एटनबाग क्षेत्र से चोरी की गयी एक अन्य साइकिल को भी बरामद किया गया। अभियुक्त चोरी की गई साइकिलो को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।