News :
तिब्बती मार्किट विवाद का कप्तान ने लिया संज्ञान, जांच शुरू केदारनाथ धाम में ''ऑपरेशन कालनेमि'' के तहत बड़ी कार्यवाही, 15 बाबाओ के खिलाफ चालानी कार्यवाही भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ने क्यूआरटी, आपदा तंत्र को दिए 24*7 अलर्ट रहने के आदेश नाबालिग से दुष्कर्म के 6 आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार *24 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार* ऋषिकेश पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा, 2 नशेड़ी युवक चोरी के सामान संग गिरफ्तार भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते शनिवार को स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश 7.30 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार ज़मीनी धोखाधड़ी का शातिर अभियुक्त पुलिस ने दबोचा 6.12 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

  • Share
बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/30/2024


ऋषिकेश:एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस ने 8 घण्टे में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को शिकायतकर्ता राकेश सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बापू ग्राम गली नंबर 1 आईडीपीएल ऋषिकेश के द्वारा शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनकी सास गुड्डी देवी से बापू ग्राम गेट के पास दिन में लगभग 2 बजे विक्रम से उतरते समय दो लड़कों के द्वारा उनके गले की चेन छीन कर फरार हो गए।
बुजुर्ग महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल घटना का खुलासा करने व अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित कल शुक्रवार कक  मुखबिर की सूचना पर लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से चेन स्नेचिंग की घटना से संबंधित 02 अभियुक्तों 1.विवेक शर्मा(उम्र22) पुत्र ज्योतिष शर्मा निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश, व 2.हेमंत शाक्य(21उम्र) पुत्र जसबीर शाक्य निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश को गिरफ्तार किया, जिनके पास से घटना में लूटी गई चेन बरामद की गई।
दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए उन्हें पैसों की आवश्यकता थी, इस दौरान उन्होंने विक्रम में दो बुजुर्ग महिलाओ को बैठे हुए देखा, उनमे से एक के गले में सोने की चेन थी। वे दोनों भी ऋषिकेश से विक्रम में उक्त महिला के साथ बैठ गये जैसे ही उनमे से एक बुजुर्ग महिला विक्रम से उतरने लगी, अभियुक्तों द्वारा उसकी चेन खींच ली और मौके से फरार हो गये, अभियुक्त उक्त चैन को बेचने की फिराक में घूम रहे थे, पर इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Comments
comment
date
latest news
आपरेशन क्रैकडाउन: 879 का सत्यापन हुआ पूरा, डिजिटल वेरिफिकेशन से भी कर रही वेरिफाई

आपरेशन क्रैकडाउन: 879 का सत्यापन हुआ पूरा, डिजिटल वेरिफिकेशन से भी कर रही वेरिफाई