News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

भारी मात्रा में नशीली दवाईयों संग 2 गिरफ्तार

  • Share
भारी मात्रा में नशीली दवाईयों संग 2 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/30/2026


बहादराबाद-: आपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस द्वारा कल सोमवार को भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तो सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों को नशीली दवाईयां बेचने के प्लान में थे।


कल सोमवार को बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गश्ती व चेकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड के पास से पुलिस ने 2 आरोपित इस्लाम पुत्र शादी निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार व सद्दाम पुत्र रियाज निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार की कार से 480 टैबलेट व 1200 कैप्सूल बरामद किया। बरामद दवाईयों में एनआरएक्स डाईसीक्लोमाईन हाइड्रोकलोराइड, ट्रमडोल हाइड्रोकलोराइड, एसिटामिनोफेन कैप्सूल्स प्रोक्सिओम सपास के 02 डिब्बे कुल 480 कैप्सूल व एनआर एक्स अल्फराज़ोलन टेबलेट(0.5एमजी) 2 डिब्बे कुल 150 टेबलेट बरामद किए है।

पुलिस के अनुसार आरोपित इस्लाम व सद्दाम ने पूछताछ में बताया सिडकुल में मेडिकल स्टोर है और सिडकुल क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की काफी मांग करते है। जिस कारण वह ज़्यादा पैसा कमाने के लालच में नशीले दवाईयों का काम करने लगे। अभियुक्तो के विरुद्ध जिस सम्बन्ध में कोतवाली बहादराबाद में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
Comments
comment
date
latest news
महिला दिवस से पहले उत्तराखंड की महिला ममता रावत ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

महिला दिवस से पहले उत्तराखंड की महिला ममता रावत ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि