News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

दो गाड़ियों से बैटरी चुराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
दो गाड़ियों से बैटरी चुराने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/08/2024


देहरादून-: कोतवाली पटेलनगर अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में रात में खड़े दो वाहनो से चोरो द्वारा बैटरी चोरी कर ली गयी। पुलिस द्वारा दो अभियुक्तो को माल सहित सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
बीती बुधवार को शशीकान्त शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी- त्रिवेणी विहार, देहरादून द्वारा पटेलनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि 5 मार्च को उनके द्वारा अपना छोटा हाथी वाहन यूके 08 सी ए 9750 ट्रांसपोर्ट कंपनी में टीसीआई कंपनी के सामने खड़ा किया था,जिसके साथ मे ही एक और गाड़ी भी खड़ी थी। उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह जब वह अपना वाहन लेने गए तो उन्होंने देखा कि उनके व उनके वाहन के बगल में खड़ा दूसरे वाहन की बैटरियां चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी थी।मामले में पुलिस द्वारा धारा 379 आईपीसी दर्ज की गई। 

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी को एक टीम गठित की,जिनके द्वारा घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए व अपने मुखबिरी तंत्रो को अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित करने को कहा। पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों की सूचना पर  आशुतोष शर्मा(23) पुत्र सुनीत शर्मा निवासी- ब्रह्मकुमारी आश्रम मोहल्ला कायसथवाडा देवबन्द जनपद सहारनपुर व अनुज कुमार (24) पुत्र  मीर सिंह निवासी- कस्बा तीतरो ब्लॉक गंगो तहसील नूकुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से बरामद एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे के अन्दर से घटना में चोरी की गई 02 बैटरियां बरामद की है।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने 60 पेटी अवैध शराब की जब्त,दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने 60 पेटी अवैध शराब की जब्त,दो युवक गिरफ्तार