News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/17/2026


देहरादून-: आपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कोतवाली पटेलनगर व ऋषिकेश द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।


कोतवाली पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वसीम सिद्दक्की(19) पुत्र तवरेज निवासी चन्दाताल गैस गोदाम के पास मेहुँवाला पटेलनगर, देहरादून नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर में धारा 351(2)/352/64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज अभियुक्त वसीम सिद्दीकी को कल गुरुवार को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
वहीं कोतवाली ऋषिकेश निवासी पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से कम्प्यूटर क्लास के लिए निकली थी किन्तु वापस नहीं लौटी। वादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ऋषिकेश पुलिस द्वारा कल गुरूवार को अभियुक्त रिहान(19) पुत्र शहजाद को धनौरी पुल, कलियर रोड हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्तों द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया जाना स्वीकार किया गया।
Comments
comment
date
latest news
डीएम सविन बंसल ने किया आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का  निरीक्षण, जल्द होगा काम शुरू

डीएम सविन बंसल ने किया आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण, जल्द होगा काम शुरू