News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

लूट के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
लूट के मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/02/2024


हरिद्वार:जनपद के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के सफल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा नए कानून के तहत दर्ज हुए पहले लूट के मामले का मात्र 8 घण्टे के भीतर खुलासा कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पूरे भारत में 1 जुलाई से तीन नए भारतीय कानून लागू होने के साथ ही हरिद्वार पुलिस के लिए कप्तान के नेतृत्व में 1 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा है,नए कानून के तहत पहली एफआईआर दर्ज करने वाला उत्तराखंड का पहला जिला बनने के साथ-साथ दर्ज हुई पहली लूट के मामले का मात्र 08 घंटों के भीतर सफल खुलासा कर हरिद्वार पुलिस ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है।
जानकारी के अनुसार 1 जुलाई की रात लगभग 1:45 बजे शिकायतकर्ता विपुल भारद्वाज बिजनौर उत्तर प्रदेश द्वारा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत रविदास घाट पर दो बदमाशों द्वारा चाकू के बल पर मोबाइल व 1400 रुपए नगदी लूटने के की शिकायत दर्ज करवाई थी।
उक्त लूट की घटना को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रकरण में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर शांतनु पाराशर को अपने निकट पर्यवेक्षण में नए कानून के मानदंडों का पालन करते हुए घटना के जल्द खुलासे हेतु निर्देश दिए।
उक्त निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल निरीक्षण घटनास्थल, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन,सीसीटीवी कैमरों एवं मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर लूट की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त अक्षय (उम्र23) पुत्र वेदपाल निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,व जानी(उम्र26)पुत्र दिनेश निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को लूट के मोबाइल व 14 सौ रुपए व घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ रेगुलेटर पुल के पास नहर पटरी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर शिकायतकर्ता व स्थानीय लोगों द्वारा हरिद्वार पुलिस के कार्यों की सराहना की गई।
Comments
comment
date
latest news
राजपुर में हिट एंड रन में वांछित मर्सेडीस सहस्त्रधारा से पुलिस ने की बरामद

राजपुर में हिट एंड रन में वांछित मर्सेडीस सहस्त्रधारा से पुलिस ने की बरामद