News :
रेलवे स्टेशन के पास हुड़दंग करने वाले 6 युवक गिरफ्तार* केदारनाथ, तुंगनाथ के बाद मध्यमहेश्वर की ओर बढ़ते यूट्यूबर दून में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी,कई जगह मिली अनियमितताएं, तीन स्टोर बंद दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित* सड़क पर न पढ़े नमाज, कुर्बानी की प्रक्रिया को सोशल मीडिया में न करें शेयर: मुफ़्ती शमून मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा को दी ₹138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात* भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब* अस्पताल कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर चौकी पहुँची महिला, आपसी समझौते से निबटा अवैध तमंचे व 3 कारतूस संग 2 बदमाश गिरफ्तार, कई मुकदमों में है आरोपी अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, दिए सख्त निर्देश

चोरी के 4 वाहनों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी के 4 वाहनों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/04/2024


रायवाला-: रायवाला थाना सहित राजधानी दून व हरिद्वार के अलग अलग इलाको से कुल 4 वाहन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तो को रायवाला पुलिस द्वारा सप्तऋषि तिराहे गॉडविन होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त उक्त चोरी की गाड़ियों को अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में थे।


 बीती 21 अक्टूबर को राकेश कुमार पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी- गायत्री तपोवन के पीछे मोतीचूर हरिपुर कला द्वारा थाना रायवाला मे अपने घर के पास से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या: डी0एल0-06-एसएयू-2564 को चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया। जिस पर थाना रायावाला में धारा-303 (2) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।

 आकाश बत्रा पुत्र राजकुमार बत्रा निवासी- गायत्री तपोवन के पीछे मोतीचूर हरिपुर कला द्वारा थाना रायवाला में अपने घर के पास से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल एचआर-06-एएक्स-1543 को चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया। जिस पर थाना रायावाला में धारा-303 (2) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


रायवाला में गठित टीम द्वारा घटना स्थलों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्ध अभियुक्तों के हुलिये की जानकारी प्राप्त की गयी तथा संदिग्ध हुलिये से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश शुरू की गई। जिस क्रम में कल रविवार को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सप्तऋषि तिराहे गॉडविन होटल के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।


 पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना नाम दीपक पन्त(20) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी प्रवेश विहार नवादा, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून व  पीयुष शर्मा उर्फ गोलू(19) पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी गली नं0 5 नवोदय नगर रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार ने बताया कि उनके द्वारा देहरादून व हरिद्वार से अन्य वाहनो को भी चोरी की गई है।  पुलिस टीम द्वारा अभिुयक्तों की निशानदेही पर उनके द्वारा अलग-अलग स्थानों से चुराये गये 03 अन्य दोपहिया वाहनों को बरामद किया गया। 


गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी किये गये वाहनों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त पीयुष शर्मा के पूर्व में भी वाहन चोरी के अभियोग में जनपद हरिद्वार से जेल जाने की जानकारी हुई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

Comments
comment
date
latest news
नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार