News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

युवक पर फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
युवक पर फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/21/2025



देहरादून-: बीती रविवार को दून अस्पताल के सामने एक युवक पर फायरिंग करने में मुख्य आरोपी संग शामिल 2 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी व उसके साथियों की कैनाल रोड स्थित एक कैंटीन में घायल युवक व उसके दोस्त 
के संग झगड़ा हो गया था,जिसके चलते रंजिश में मुख्य आरोपी के 2 साथियों ने युवक पर गोली चलाई थी। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी को 4 पुलिस टीम लगातार सर्चिंग आपरेशन चला रही है।

बीती रविवार को सुबह लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस को डायल 112 के माध्यम से राजकीय दून अस्पताल के सामने फायरिंग की घटना की सूचना मिली जिसपर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। घटना में एक युवक दीशांत राणा पुत्र नौनिहाल सिंह राणा निवासी पुरोला, उत्तरकाशी को फायरिंग में गोली लगी थी जिसे दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मौके पर घायल युवक के साथ मौजूद युवक घायल आयुष्मान कौशिक पुत्र नवनीत कौशिक निवासी रायपुर, देहरादून से पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई क कव्यांश धामा, रोहन आर्य तथा विशाल तोमर से उनका कैनाल रोड स्थित कैंटीन में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के चलते काव्यांश की उन लोगो से रंजिश हो गयी, जिसपर रविवार की तड़के सुबह कव्यांश धामा की तरफ से दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दून अस्पताल के बाहर उसके साथी साथी दीशांत राणा को गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं घटना के सम्बंध में घायल के भाई शिवम सिंह राणा द्वारा कोतवाली नगर में धारा 109/352 भा.दं.सं. में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
सार्वजनिक स्थान पर शहर में ऐसे खुलेआम फायरिंग होने के खिलाफ कप्तान अजय सिंह द्वारा अलग-अलग टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा मामले में छानबीन शुरू करते हुए घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले व मौके का निरीक्षण कर आसपास लोगो से मौखिक रूप से व गुप्त रूप से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई व अभियुक्तो के ठिकानों पर दबिश दी।
जिस क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तो 1-रोहन आर्य(34) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी एकता विहार, लेन नं. 15, सहस्त्रधारा रोड, थाना रायपुर, देहरादून व 2-विशाल तोमर(26) पुत्र धर्मेंद्र तोमर निवासी गुजराड़ा मानसिंह, थाना राजपुर, देहरादून को फायरिंग की घटना व षड्यंत्र रचने की भूमिका में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है।
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की तलाश को गठित 4 पुलिस टीम द्वारा शहर सहित अन्य जनपदो में तलाश की जा रही है।


Comments
comment
date
latest news
सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पौड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश*

सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पौड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश*