News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार

  • Share
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार

shikhrokiawaaz.com

09/24/2026


देहरादून-: एमबीबीएस की सीट पाने के लिए उत्तराखंड़ के एक स्वतंत्रता सेनानी के फर्जी आश्रित बनकर फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के मामले की जांच कल बुधवार को राजधानी देहरादून के 2 पटवारियों तक पहुँच गईं। जिला प्रशासन की ओर से सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता वाली टीम ने प्रमाणपत्र बनवाने हेतु लगाए गए कूटरचित दस्तावजो की जांच न करने व आरोपितों को फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में जिलाधिकारी डॉ0आशीष चौहान द्वारा कल बुधवार को राजधानी के 2 पटवारी जगदीश व डिंपल को निलबिंत कर दिया है।

वहीं जिलाधिकारी द्वारा एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीधे तौर पर पटवारी को आरोपित बनने व निलम्बन के खिलाफ उत्तराखंड़ लेखपाल संघ द्वारा कल बुधवार को तहसील स्थित लेखपाल सभागार में आयोजित बैठक में कल शुक्रवार 25 सितंबर से दून जिला इकाई द्वारा सभी प्रमाणपत्रों के कार्य के बहिष्कार का एलान किया है।

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश घिडियाल का कहना है कि मैदानी क्षेत्र में प्रत्येक पटवारी पर कार्य का अत्यधिक दबाव रहता है। प्रत्येक पटवारी पर हर दिन 50 से 100 प्रमाणपत्र सत्यापन का काम आता है, और आवेदक के द्वारा अपलोड किए दस्तावेजों के आधार पर ही पटवारी अपनी रिपोर्ट देनी होती है। ऐसे में  कूटरचित दस्तावेजो की पहचान कर फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए जाने के लिए सीधे तौर पर पटवारियों को जिम्मेदार ठहराना उचित नही है। उन्होंने कहा कि संघ मांग करता है कि इस मामले में सीएससी व फर्जीवाड़े में शामिल व्यक्ति व गिरोह की भूमिका की जांच भी हो।

बैठक के दौरान लेखपाल संघ प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जारी प्रमाणपत्रो के मामले में लेखपालों पर दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी तो संघ द्वारा प्रदेश के समस्त मैदानी क्षेत्रों में प्रमाणपत्रो के कार्यो के बहिष्कार के लिए बाध्य हो जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
कप्तान प्रमेन्द्र उतरे ग्राउंड जीरो पर, वीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा हेतु संदिग्धों पर कार्यवाही के आदेश

कप्तान प्रमेन्द्र उतरे ग्राउंड जीरो पर, वीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा हेतु संदिग्धों पर कार्यवाही के आदेश